आरा: बिना शर्त राज्य कर्मी का दर्जा के लिए बिहार शिक्षक एकता मंच का विशाल मशाल जुलूस जेपी स्मारक से निकाला गया
Arrah, Bhojpur | Feb 10, 2024 बिना शर्त राज्य कर्मी का दर्जा के लिए बिहार शिक्षक एकता मंच के विशाल मशाल जुलूस में हजारों शिक्षक-शिक्षिकाएं हुई शामिल। 13 फ़रवरी को पटना में होगा महाधरना का आयोजन। बिहार शिक्षक एकता मंच एवं शिक्षक संघर्ष मोर्चा भोजपुर इकाई के बैनर तले जेपी स्मारक से शिक्षकों के विशाल जत्था द्वारा हाथों में कैंडल लिए हजारों की संख्या में कैंडल मार्च निकाला गया।