आरा: पीरो बाजार पर ट्रक ने बाइक सवार बुलेट शोरूम मैनेजर समेत दो को टक्कर मार दी। दोनों जख्मी
Arrah, Bhojpur | Feb 10, 2024 जिले के पीरो थाना क्षेत्र के पीरो बाजार पर शुक्रवार की रात ट्रक ने बाइक सवार बुलेट शोरूम मैनेजर समेत दो को टक्कर मार दी। जिससे दोनों जख्मी हो गए।इसके बाद परिजन द्वारा जख्मियों में एक को इलाज के लिए पीरो अनुमंडलीय अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। वही जख्मी दूसरे युवक का इलाज पीरो अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है।