आरा: जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मुंशी टोला मोड़ के समीप ट्रक ने स्कूटी सवार छात्र को मारी जोरदार टक्कर, छात्र की हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Feb 10, 2024 जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मुंशी टोला मोड़ के समीप शनिवार की दोपहर ट्रक ने स्कूटी सवार छात्र को जोरदार टक्कर मार दी। इलाज के लिए बिहिया पीएचसी ले जाने के दौरान छात्र की रास्ते में ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक पीरो थाना क्षेत्र के हसन बाजार ओपी अंतर्गत नारायणपुर गांव निवासी है।