गैरतगंज: गैरतगंज की बीना नदी किनारे मलबा डंपिंग पर उठे सवाल, अतिक्रमण बढ़ने की आशंका
गैरतगंज नगर की जीवनदायिनी बीना नदी के किनारे किए जा रहे निर्माण कार्यों को लेकर स्थानीय नागरिकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। बुधवार दोपहर 2 बजे स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि एमपीआरडीसी द्वारा नदी में डाले गए मलबे को हटाने के नाम पर ठेकेदार उसे नदी किनारे ही डंप कर रहा है, जिससे भविष्य में अतिक्रमण बढ़ने और नदी के प्राकृतिक स्वरूप को नुकसान पहुंचने की आशंका