भिंड नगर: भाजपा नेता रणजीत सिंह कुशवाह के निवास पर पहुंचे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर,जताई शोक संवेदनाएं
भिंड। जिले के कोक सिंह का पुरा निवासी एवं भाजपा नेता रणजीत सिंह कुशवाहा के परिवार में हुए निधन की जानकारी मिलने पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट एवं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सोमवार सुबह 10 बजे उनके निज निवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कर उन्हें ढांढस बंधाया है