श्री काशी विश्वनाथ धाम में गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए जर्मन हैंगर की व्यवस्था की गई
Sadar, Varanasi | Mar 24, 2025 श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं का आगमन निरंतर जारी है। गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मंदिर चौक में जर्मन हैंगर की व्यवस्था की है। इस कदम से श्रद्धालुओं को बाबा विश्वनाथ के दर्शन में कोई परेशानी नहीं होगी और वे आराम से दर्शन कर सकेंगे।