पन्ना: *टमाटर के दाम पर विवाद, सब्जीवाले ने फोड़ा ग्राहक का सिर:* बोला- तुम्हारी खरीदने की औकात नहीं, 80 रुपण किलो बताए थे दाम
Panna, Panna | Jun 22, 2026 मध्य प्रदेश में टमाटर के दाम पर खूनी संग्राम छिड़ गया है। धरमपुर के छतैनी गांव में 80 रुपये किलो टमाटर बेचने का विरोध करने पर एक युवक का सिर फोड़ दिया गया। पीड़ित ने सिर्फ इतना कहा था कि बाजार में भाव 50 रुपये है। इस पर विक्रेता ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर लिया है।