रसूलाबाद: शहवाजपुर के समीप अनियंत्रित बाइक सवार ने वृद्ध को मारी टक्कर, सीएचसी में उपचार के बाद हैलट रेफर किया गया
रसूलाबाद क्षेत्र के घुक्खा पूर्वा निवासी रामस्वरूप पुत्र सुंदर लाल असालत गंज से साइकिल द्वारा घर जा रहे थे शहवाजपुर के समीप एक अनियंत्रित बाइक सवार ने उनके टक्कर मार दी उपचार के लिए उन्हें सीएचसी रसूलाबाद लाया गया जहां उपचार के बाद हालत गंभीर होने के चलते हैलट रेफर कर दिया गया जिन्हें एम टी दिनेश व पायलट सुधीर के द्वारा एंबुलेंस की मदद से हैलट ले जाया गया