पूर्णिया पूर्व: सरस्वती गांव में बेवजह एक व्यक्ति को शराब के नशे में धुत एक संथाल ने तीर मारकर किया घायल, GMCH में किया गया भर्ती
सरसी थाना क्षेत्र के सरस्वती गांव के कृतियानंद यादव अपने मक्का के खेत में पटवन कर रहा था। तभी पड़ोस के गांव का एक संथाल शराब के नशे में धुत होकर मक्का के खेत में घुस गया और कृतियानंद यादव को तीर मारकर घायल कर दिया। उसका GMCH में उपचार चल रहा है और पुलिस जांच में जुटी है।