अस्थावां: सारे थानां की पुलिस ने बलबापर गांव से 16 लीटर शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ़्तार
सारे थानां की पुलिस ने 16 लीटर शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला बलबापर गांव निवासी स्व रामोतार चौधरी की पत्नी सुनैना देवी है। सारे थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर महिला के घर के बगल से 16 लीटर शराब बरामद किया और महिला को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि महिला चुलाई शराब बेचने का काम करती थी।