चांदपुर: जलीलपुर ब्लॉक के सामने दो बाइकों की टक्कर में सड़क पर गिरे युवक को डीसीएम ने कुचला, हुई मौत
मंगलवार की सुबह करीब 8:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की देर रात गांव पाडला निवासी अयान अपने साथी जीशान के साथ बाइक से जा रहा था। जलीलपुर ब्लॉक के सामने एक अन्य बाईक की टक्कर लगने से वह दोनों सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रही डीसीएम ने सड़क पर गिरे अयान को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई ।घायल जीशान को हायर सेंटर रेफर किया गया है।