सोनबरसा: सोनबरसा बॉर्डर रोड पर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर, तीन नेपाली नागरिक घायल, एक की हालत नाज़ुक
लालबंदी से लगभग 150 मीटर दूर बॉर्डर रोड पर दो मोटरसाइकिलों के बीच भीषण टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लालबंदी के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ई-रिक्शा व 112 आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा भेजा।