फिरोज़ाबाद: व्हीलचेयर से वोट तक: सदर तहसील में दिव्यांगों ने किया लोकतंत्र को सलाम, दी गई विशेष सुविधाओं की जानकारी
मंगलवार दोपहर दो बजे क़रीबन सदर तहसील सभागार में दिव्यांगजनों के मताधिकार को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। उपजिलाधिकारी न्यायिक अनुराधा सिंह ने कहा – “हर वोट की अहमियत बराबर है, चाहे देने वाला कोई भी हो।” ई.एल.सी. सहायक नोडल अधिकारी हिमांशु शर्मा ने दिव्यांग मतदाताओं को उपलब्ध विशेष सुविधाओं की जानकारी दी गई।