परिहार: परिहार हाई स्कूल के मैदान में उपेंद्र कुशवाहा ने सभा को किया संबोधित,एनडीए प्रत्याशी को वोट देने की कही बात
परिहार हाई स्कूल के मैदान में उपेंद्र कुशवाहा ने सभा को किया संबोधित, गुरुवार को उपेंद्र कुशवाहा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि खत्म होते राजद को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऑक्सीजन देने का काम किया। उन्होंने लोगों से आशीर्वाद और मदद की अपील की। आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए के प्रत्याशी को मतदान करने की बात कही।