परिहार: सोनबरसा के दो व्यवसायी के अपहरण मामले में बेला थाना क्षेत्र के दो आरोपी की संलिप्तता उजागर
सोनबरसा के दो व्यवसायी के अपहरण मामले में बेला थाना क्षेत्र के दो आरोपी की संलिप्तता उजागर।उक्त दोनों अपहरण कांड में शामिल छः बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार छः बदमाशों में दो बेला थाना क्षेत्र के रौआहि के धरमन पासवान व सिरसिया बाजार के बीरेंद्र साह शामिल है।उक्त दोनों की इस अपहरण कांड में शामिल होने की जानकारी से इलाके में हड़कंप मच गया है।