नेहरा थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में नेहरा थाना पुलिस ने 01 देशी पिस्टल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रोहन कुमार सहनी उर्फ आर्यन, पिता – राधे सहनी, ग्राम – जगदीशपुर, थाना – नेहरा, जिला – दरभंगा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्टल बरामद किया है।