बरेली: बेमौसम बारिश का कहर, खेतों में डूबी फसलें, किसानों पर मंडराया भारी नुकसान का संकट
बरेली में लगातार हो रही बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गेहूं और सरसों की कटाई के बीच खेतों में पानी भर गया, जिससे कटी फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है। दाना काला पड़ने और उत्पादन घटने की आशंका है। मौसम साफ न हुआ तो किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।