बगहा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग को शादी के नाम पर बेचने का मामला सामने आया है। वहीं मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को उसके माता-पिता के साथ थाने लेकर पहुंची। बताया जा रहा है कि शादी के नाम पर लड़की का सौदा करने हरियाणा से कुछ लोग पहुंचे थे।