स्वार: ब्लॉक सैदनगर क्षेत्र के पत्रकार आसिफ अली का लंबी बीमारी के चलते निधन, पत्रकारों में शोक की लहर
Suar, Rampur | May 8, 2026 रामपुर जनपद के ब्लॉक सैदनगर क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। तेज तर्रार टाइम्स अखबार से जुड़े पत्रकार आसिफ अली का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। आसिफ अली अपने सरल स्वभाव और पत्रकारिता के प्रति समर्पण के लिए क्षेत्र में पहचाने जाते थे।