चूरू जिले के भालेरी थाना क्षेत्र के गांव बुचावास के खेत में शनिवार को रास्ते को लेकर एक ही कुनबे के दो पक्षों में हुआ विवाद, खूनी संघर्ष में बदल गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मामले को सुलझाने के लिये पहुंची भालेरी पुलिस हमले के दौरान मौका छोड़कर भाग गई। हमलावरों ने बरछी, कुल्हाड़ी, तलवार और लाठियों से हमला कर दिया।