हाथरस: मथुरा रोड पर बाइक की टक्कर से एक्टिवा सवार दो लोग गंभीर घायल, राहगीरों ने एंबुलेंस से भेजा अस्पताल
जनपद हाथरस की मथुरा रोड पर बाइक ने एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में एक्टिवा सवार हाथरस के गांव रघनियां निवासी प्यारेलाल पुत्र किशन लाल एवं जनपद अलीगढ़ के गांव धोरिया निवासी मुकेश पुत्र सोबरन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने घायलों का उपचार किया है।