सिलाव: सुरूमपुर गांव में पूर्व केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
Silao, Nalanda | Jan 24, 2024 सिलाव प्रखंड के सुरूमपुर गांव में पूर्व केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मंत्री आरसीपी सिंह को फूल मालाओं से लाद दिया और उनके जयकारे भी लगाये। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका बज रहा है।