सिलाव: अयोध्या में श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बिहार के प्रसिद्ध बड़गांव सूर्य मंदिर में की गई विशेष पूजा अर्चना
Silao, Nalanda | Jan 22, 2024 अयोध्या में श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा में नालंदा नगर पंचायत स्थित बिहार के प्रसिद्ध बड़गांव सूर्य मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गयी. इस दौरान श्रीराम के जयकारे के साथ भगवान सूर्य देव के भी जयकारे लगाये गये जिससे पूरा माहौल भक्तिमय बन गया. सुबह से दोपहर तक श्रद्धालू महिला पुरूष पूजा के लिये आते जाते दिखे.