बीना: ग्राम ढाड में मारपीट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया न्यायालय में पेश
Bina, Sagar | Jun 18, 2026 फरियादी राहुल पिता कप्तान यादव निवासी ग्राम खजुरिया से जनवरी में ग्राम ढाड में आरोपी अमित पिता छोटेलाल निवासी ग्राम ढाड ने शराब पीने के लिए पैसे की मांग की और मना करने पर मारपीट की घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली लेकिन आरोपी तभी से फरार था। पुलिस के लगातार प्रयास के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।