बांधवगढ़: धान की रोपाई के दौरान किसान को सांप ने डसा, पैर में लिपटे थे दो सर्प, जिला अस्पताल में भर्ती
ग्राम खरहा डांड निवासी संदीप बैगा (30 वर्ष), पिता मूलचंद बैगा शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे पिपरहाई हार स्थित अपने खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान खेत की मेड़ के पास से निकले दो सांप उनके पैर में लिपट गए। अचानक हुए इस घटनाक्रम में एक सांप ने संदीप को डस लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों और ग्रामीणों ने बिना देर किए उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पता