करेड़ा: कांजी का खेड़ा में विवाहिता ने चूहे मारने की दवा का सेवन किया, बिगड़ी हालत में अचेत अवस्था में अस्पताल में कराया भर्ती
करेड़ा थाना क्षेत्र के कांजी का खेड़ा में मंगलवार शाम करीब 5 बजे एक विवाहिता ने चूहे मारने की दवा का सेवन कर लिया।जिससे विवाहिता की हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गई।विवाहिता को इलाज के लिए शाम करीब 7 बजे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।