कार-बाइक बचाने में अटरू में ट्रोला पलटाः मोतीपुरा से राख भरकर चित्तौड़गढ़ जा रहा था अटरू मुख्यालय के कटारमल तिराहे पर एक ट्रोला पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा एक कार और मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में हुआ। ट्रोला ड्राइवर रतनलाल मीणा ने बताया कि यह ट्रोला मोतीपुरा प्लांट से राख भरकर चित्तौड़गढ़ सीमेंट प्लांट जा रहा था।