बीना: भोपाल बीना रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात यात्री की मौत का मामला, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Bina, Sagar | Jun 24, 2026 21 जून को भोपाल बीना रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात यात्री घायल हो गया था। जिसे आरपीएफ स्टाफ ने रेलवे एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। लेकिन डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद यात्री को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को यात्री के पास से मुंबई भोपाल का जनरल टिकट मिला एवं मृतक यात्री की हाथ पर अब्दुल्ला भाई नाम का टैटू बना हुआ है।