कानपुर: पनकी स्थित कछुआ तालाब में कछुओं को लगाया गया पनीर का भोग, उतारी गई आरती
विश्व कछुआ दिवस के मौके पर जन जागृति मंच की ओर से शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे कछुआ को पनीर का भोग लगाकर उनकी आरती उतारी गई।इसके साथ ही लोगों को कछुए की अनोखी जीवन शैली के बारे में जागरूक किया गया। संस्था के अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम जीवन से प्रेम और प्रकृति संरक्षण का उद्देश्य देने के लिए आयोजित किया गया था।