विदिशा नगर: नपा नेता प्रतिपक्ष ने CMO को सोपा ज्ञापन, कर्मचारियो को सुरक्षा उपकरण देने की मांग, दो दिन पहले घटना का दिया हवाला
बुधवार दोपहर 1 बजे नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष आशीष माहेश्वरी पार्षद प्रतिनिधि अखिलेश राजपूत ने नपा पहुंचकर सीएमओ दुर्गेश ठाकुर को लिखित ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने नगर पालिका के सीवेज, जल कार्य, दमकल सहित कई अन्य निर्माण कार्यों में जुटे मजदूरों को सभी प्रकार के सुरक्षा उपकरण देकर ही काम कराया जाने की मांग की है। करैयाखेड़ा रोड पर हादसे का दिया हवाला।