खिलचीपुर: खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन, देर रात तक भजनों पर झूमे भक्त, शामिल हुए सैकड़ों लोग
खिलचीपुर नगर के गोविंद धाम कॉलोनी में खाटू श्याम बाबा का नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत श्रीखाटू श्याम बाबा के नाम भजन संध्या का विशाल आयोजन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने बुधवार की देर रात तक एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। साथ ही यहां श्याम बाबा का आलौकिक श्रृंगार मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।