ग्वालियर गिर्द: कार चालक ने सड़क पर चल रहे लोगों को मारी टक्कर, कई घायल, एक की हालत गंभीर
हजीरा थाना क्षेत्र के सोना गार्डन के पास में एक बेकाबू कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं जिनमे एक की हालत गंभीर है। घटना शनिवार रात 10 बजे की बताई गई है। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कार चालक सड़क पर चल रहे लोगों को कैसे टक्कर मारता हुआ वहां से भाग निकलता है।