चंदिया: घरेलू विवाद में महिला पर हमला, जेठ-जेठानी की मारपीट से गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
उमरिया जिले की चंदिया तहसील अंतर्गत ग्राम लोढ़ा में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार नीता बाई काछी पति दिनेश काछी,उम्र 35वर्ष,के साथ उनके जेठ और जेठानी द्वारा कथित रूप से मारपीट की गई। मारपीट के दौरान नीता बाई के सिर में गंभीर चोट आई है।घटना के बाद घायल महिला के ससुर ने तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से उन्हें जिला अस्पताल उमरिया मे भर्ती ।