चूरू जिले के राजगढ शहर में बढ़ती यातायात अव्यवस्था, मुख्य मार्गों पर लगने वाले जाम और अतिक्रमण को लेकर देर शाम पुलिस ने पूरे शहर में पैदल मार्च कर आम जन को यातायात नियमों को अपनाने का संदेश दिया। थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग के नेतृत्व मेंं की गई पैदल गस्त के दौरान प्रशिक्षू डीवाईएपी विनोद नैण, एसआई धमेन्द्र सिंह, एसआई कमलेश सैनी सहित पुलिस स्टाफ मोजूद रहा।