बलिया कलक्ट्रेट में शनिवार की दोपहर एक बजे आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने बढ़ती महंगाई और एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा। आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने कहा कि देश की जनता लगातार बढ़ती महंगाई से गंभीर रूप से परेशान है।