चौमूं: जम्मू कश्मीर में हुई आतंकी घटना में मारे गए लोगों के शव जयपुर पहुंचते ही आंदोलन,चोंमू थाने के बाहर परिजनों का प्रदर्शन
Chomu, Jaipur | Jun 11, 2024 जम्मू-कश्मीर में हुई आतंकी घटना में मारे गए 4 लोगों के शव जयपुर पहुंचते आंदोलन तेज हो गया है। मुरलीपुरा और चौमूं थाने के बाहर हजारों लोग नारेबाजी कर रहे हैं। मृतक आश्रितों को सरकारी नौकरी और एक-एक करोड़ रुपए मुआवजे की मांग को लेकर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए हैं। ट्रेन से लाए गए शव दोपहर करीब 12 बजे चौमूं थाने की सुरक्षा बढ़ा दी गई।