चौमूं: जयपुर दिल्ली नेशनल हाईवे 48 पर फ्लाईओवर से उतर रहे 2 ट्रेलर टकराए,20 मिनट केबिन में फंसा रहा ड्राइवर,क्रेन से निकाला
Chomu, Jaipur | Jun 7, 2024 जयपुर दिल्ली नेशनल हाईवे 48 पर फ्लाईओवर उतरते समय आगे चल रहे डस्ट के ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिसके कारण तेज गति से पीछे आ रहा दूसरा ट्रेलर उसमें जा घुसा। हादसे में ट्रेलर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसके अंदर ड्राइवर फंस गया। करीब 20 मिनट बाद क्रेन की मदद से केबिन को खींचकर ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला।