चौमूं: चोंमू में धौली मंडी स्थित तारा कॉलोनी में बीती रात चोरों ने एक मकान को बनाया निशाना,लाखों के जेवरात व नकदी लेकर हुई फरार
Chomu, Jaipur | Jun 8, 2024 चौमूं के धौली मंडी स्थित तारा कॉलोनी में शुक्रवार रात को चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान के पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और मकान के एक कमरे में रखी अलमारी से सोने चांदी के लाखों रुपए के गहने और रुपए चोरी कर फरार हो गए। परिजन जब सुबह उठे तो घटना का पता चला। परिजनों ने चौमूं थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।