चौमूं: चोंमू में मकान की पीछे की खिड़की तोड़कर घुसे चोरों ने अलमारी के ताला तोड़कर₹50000 की नकदी व सोने चांदी के जेवराज चुराए
Chomu, Jaipur | Jun 9, 2024 चौमूं शहर के वीर हनुमान मार्ग स्थित एक मकान में शनिवार देर रात चोर पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और कमरे में रखी अलमारी के ताले को तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और करीब 50 हजार रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। अन्य कमरों में सो रहे लोगों के बाहर से कुंदी लगा गए। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।