चौमूं: जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में 10 श्रद्धालुओं की हुई मौत, चोमू के कपड़ा व्यापारी सहित चार लोगों की हुई मौत
Chomu, Jaipur | Jun 10, 2024 जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इसमें से एक बच्चा सहित 4 लोग चौमूं (जयपुर) थाना इलाके के वार्ड नंबर 5 के पांच्यावाली ढाणी के रहने वाले हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से ठीक एक घंटे पहले आतंकियों ने वारदात को अंजाम दिया था। डीसीपी ने बताया कि चौमूं के चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वही सीएम ने भी दुख जताया है।