बेगूसराय: फुलबरिया थाना क्षेत्र से अपहरण की गई लड़की को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, अभियुक्त को किया गिरफ्तार
फुलवरिया थाना क्षेत्र से अपहरण की गई लड़की को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. वहीं अपहरण करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि फुलवरिया थाना में एक लड़की के अपहरण किए जाने का मामला दर्ज कराया गया था.