देवघर: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने शुक्रवार सुबह 9:00 बजे बाबा की पूजा की और राज्यवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। पत्रकारों से बात करते हुए सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य में महागठबंधन अटूट है और 2029 तक हमलोग राज्य वासियों की सेवा करेंगे। राज्य में प्रस्तावित परिसीमन को लेकर उन्होंने कहा कि परिसीमन क्षेत्र के आधार पर हो।