सहारनपुर: निकाह बना दिखावे का मैदान! पाकिस्तानी कल्चर पर देवबंदी उलेमा मौलाना कारी इसहाक गोरा का सख़्त बयान
जमीयत दावतुल मुस्लीमीन के संरक्षक और मशहूर देवबंदी आलिम मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने एक बार फिर भारतीय समाज में शादियों के बदलते रुझान पर गहरी चिंता बुधवार सुबह 11:30 बजे ज़ाहिर की है। उन्होंने खास तौर पर पाकिस्तानी शादी कल्चर की बढ़ती नक़ल को समाज के लिए नुकसानदेह बताते हुए इस पर सख़्त एतराज़ दर्ज किया है।