भरथना: भरथना के नगला गनू के आर्मी जवान अजय यादव का पंजाब के फिरोजपुर में ड्यूटी के दौरान निधन, शोक की लहर
भरथना क्षेत्र के ग्राम नगला गनू निवासी भारतीय सेना के जवान अजय कुमार यादव का पंजाब के फिरोजपुर स्थित आर्मी हेडक्वार्टर में ड्यूटी के दौरान अचानक निधन हो गया। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वर्ष 2016 में सेना में भर्ती हुए अजय यादव वर्तमान में वायरलेस ऑपरेटर के पद पर तैनात थे।