चतरा: चतरा जिले में दुर्गा पूजा शांति पूर्ण मनाने को लेकर शहर में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च,एसपी ने दी जानकारी
Chatra, Chatra | Oct 18, 2026 चतरा जिले में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को चतरा शहर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर निकाला गया यह फ्लैग मार्च एसपी आवास से शुरू होकर चतराही बाग, छठ तालाब, खैनी गोला, किशुनपुर, अव्वल मोहल्ला, पुरानी पेट्रोल पंप और काली मंदिर समेत शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरा