कटंगी: सीतापठोर के जंगल में क्रैश बैरियर से टकराई बाइक, एक की मौत
कटेधरा से खवासा मुख्य सड़क मार्ग पर सीतापठोर के जंगल में एक तेज रफ्तार बाइक क्रैश बेरियर से जाकर टकरा गई। सड़क हादसे में बाइक सवार एक 36 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक अन्य 42 वर्षीय शख्स गंभीर रुप से घायल हुआ है। जिसे सरकारी अस्पताल कटंगी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया है।