अररिया: प्रधानमंत्री के संभावित बिहार दौरे को लेकर नगर परिषद अररिया ने शुरू किया विशेष स्वच्छता अभियान
Araria, Araria | Apr 23, 2025 प्रधानमंत्री के संभावित बिहार दौरे को लेकर नगर परिषद अररिया ने शहर में विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है. इस अभियान के तहत शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों, और मुख्य सड़कों की विशेष सफाई की जा रही है. नगर परिषद कार्यालय द्वारा बुधवार को दोपहर लगभग 2 बजे के करीब प्रेस रिलीज जारी कर इस अभियान की जानकारी दी गई.