खैरथल: हरियालो राजस्थान अभियान के तहत नगला डूंगर में हुआ वृहद वृक्षारोपण, 21,000 से अधिक पौधे लगाए गए
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हरियालो राजस्थान अभियान के तहत शुक्रवार सुबह 11:00 बजे नगला डूंगर में नगर परिषद द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों अधिकारियों विद्यार्थियों एवं आमजन की सहभागिता से 21000 से अधिक पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान बरगद शीशम आंवला अमरूद सहित विभिन्न प्रजातियों के 21000 से अधिक पौधे लगाए गए।