बांसगांव: हाटा बाजार में ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त, पहले कार को टक्कर मारी, फिर फोरलेन की रेलिंग तोड़कर सर्विस लेन पर गिरा
गोरखपुर के गगहा क्षेत्र के हाटा बाजार में एक अनियंत्रित ट्रेलर फोरलेन की रेलिंग तोड़कर सर्विस लेन पर जा गिरा। ट्रेलर ने ब्रेजा कार को टक्कर मारी और फोरलेन पर बनी रेलिंग तोड़ते हुए नीचे सर्विस लेन पर जा गिरा। सर्विस लेन पार करते हुए ट्रेलर एक मकान से जा टकराया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।