सिंगरौली: किसान संगठन, जन संगठन और राजनीतिक दलों की साझा बैठक विश्राम गृह वैढ़न में हुई संपन्न
किसान संगठन, जन संगठन और राजनीतिक दलों की साझा बैठक विश्राम गृह माजनमोड में संपन्न हुई।श्री तिवारी ने कहा कि जिस आजादी के खुले आंगन में हम सांस ले रहे हैं उस फिजा में स्वतंत्रता आंदोलन के बलिदानियों की कुर्बानी एवं क्रांतिवीरों के रक्त से लाल हुई धरती की महक समाहित है। स्वतंत्रता की लड़ाई में जिन्होंने नाखून नहीं कटाया वही आज स्वयंभू मालिक बन बैठे हैं। श्री तिवारी ने कहा कि भाजपा ने 10 वर्ष के अपने कार्यकाल में किया कुछ नहीं अब महापुरुषों की विरासत की लूट और जनता से झूठ के वादों से 2024 के लोकसभा चुनाव को में सत्तासीन होने की कोशिश में है।